डॉक्टर कृष्ण प्रताप सिंह का पीजी में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर बड़ामलहरा क्षेत्र के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर कृष्ण प्रताप सिंह का पीजी में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके शुभचिंतकों और परिचितों द्वारा लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। डॉ. सिंह का चयन इंदौर मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसिन विषय में पीजी के लिए हुआ है।