बीसलपुर: मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में उधारी के पैसे मांगने पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे दोनों पक्ष के दो लोग घायल
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौसरा निवासी टीकाराम धोबी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह आज शाम अपने गांव से मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में कृष्ण पाल से अपने उधारी के पैसे मांगने आए थे इसी दौरान कृष्ण पाल उनके साथ गाली गलौज करने लगा जब उन्होंने गाली गलौज किया तभी दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया