बताते चलें कि इन दिनों मुस्लिम सम्प्रदाय का रमजान का पाक महीना चल रहा है, आज शुक्रवार को रमजान के महीने का आखिरी जुमा होने के चलते कस्बा मांट की कई मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अता की गई, 19 मार्च को ईद मनाई जाएगी, आज दोपहर करीब दो बजे तक अता की गई नमाज के चलते ग्राम पंचायत द्वारा मस्जिदों के आसपास व्यापक सफाई भी कराई गई, इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल रहा