बलियापुर: घड़बड़: जिप सदस्य उषा महतो ने किया सोलर जलमीनार का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी
जिला परिषद सदस्य उषा महतो ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे को घड़बड़ के कालाझोर गांव में सौलर जल मीनार का उद्घाटन किया। वहीं बलियापुर हटिया में शौचालय निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। दोनों निर्माण कार्य जिला परिषद मद का है। जिला परिषद सदस्य उषा महतो ने कहा कि कालाझोर गांव में भीषण जलसंकट को देखते हुए सोलर जल मीनार का निर्माण कराया गया है।