बलियापुर: बलियापुर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने के लिए पूजा-पाठ किया
दिल्ली अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने के लिए बलियापुर क्षेत्र के उनके समर्थक एवं कार्यकर्ता रविवार की सुबह 11:00 बजे पूजा पाठ में जुटे हैं। क्षेत्र के चालधोवा गांव स्थित बुढ़ा बुढ़ी थान देव स्थल में पूजा पाठ कर पूर्व मुख्यमंत्री श्री सोरेन की जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।