आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र स्थित अंबरपुर वृद्धा आश्रम में भीषण ठंड को देखते हुए शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे जिला अधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार द्वितीय ने वृद्धजनों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान आश्रम में रह रही 37 महिला एवं 47 पुरुष वृद्धजनों को कम्बल प्रदान किए गए और वही कम्बल पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी है।