बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के अखा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, नहीं हो सकी पहचान
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के अखा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मृतक युवक के डेड बॉडी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान करने की कोशिश कर रही है।