डॉक्टर विहीन खड़ावदा अस्पताल, मरीजों को नहीं मिल रहा उपचार नगर का शासकीय अस्पताल इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। लगभग 10 हजार की आबादी और आसपास के कई गांवों के लिए यह अस्पताल ही एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन डॉक्टर और स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।