वसंत विहार: सेक्टर-6 से RK पुरम थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक बरामद
आरके पुरम थाना पुलिस ने सेक्टर -6 से एक वाहनचोर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम सुमित है जो सफदरजंग एन्क्लेव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की है। इसके ऊपर पहले से ही 8 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने वाहनचोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।