देेेवरिया: देवरिया के नीबी बरवा गांव में जमीन विवाद के चलते बवाल, 6 लोग हुए घायल
Deoria, Deoria | Dec 12, 2025 देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नीबी बरवां गांव में शुक्रवार दोपहर एक बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जोरदार मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।आरोप है कि एक पक्ष विवादित जमीन पर बनी दीवार तोड़ रहा था। विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिससे पूरे गांव में तनाव फैल गया।