कन्नौज: सदर तहसील सभागार पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आईं 98 शिकायतें, 5 का हुआ निस्तारण
कन्नौज सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस समाधान दिवस के दौरान कुल 98 शिकायतें मौके पर पहुंची, इनमें से पांच का निस्तारण अधिकारियों के द्वारा तुरंत कर दिया गया और शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। यह समाधान दिवस जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार की अध्यक्षता में था जिसमे पुलिस अधीक्षक भी शामिल रहे।