सासाराम: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुराने G.T रोड पर यातायात थाने के पुलिस एवं नगर थाने के पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
Sasaram, Rohtas | Mar 11, 2024 सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सासाराम के पुराने G.T रोड पर यातायात थाने के पुलिस एवं नगर थाने के पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई है। इस दौरान पुराने G.T रोड पर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले 45 वाहन चालकों से 55 हजार का जुर्माना वसूली गई है। यह वाहन चेकिंग अभियान में पुराने G.T रोड पर काफी संख्या में पुलिस मौजूद रहे।