रातू: मुख्यमंत्री से बूटी रोड मोराबादी स्थित आवास में सिंहभुम लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद ने की मुलाकात
Ratu, Ranchi | Jun 8, 2024 *_मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज बूटी रोड, मोरहाबादी, रांची स्थित आवास में सिंहभूम लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री दीपक बिरुवा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद रहे।