गुमला: साड़ी फंसने से बाइक सवार गर्भवती महिला गिरकर घायल, रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Aug 11, 2025 जिले के कामडरा थाना क्षेत्र के कोटबो लतरा कोसा गांव निवासी 24 वर्षीय गर्भवती महिला बाइक में साड़ी फंसने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।जबकि उसके पति को भी चोट आई है।स्थानीय लोगो की मदद से दोनो पति पत्नी को इलाज के लिए कामडरा CHC में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।