लोहरदगा: कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में बैठक, 26 मई को राजभवन घेराव व 31 मई को संविधान बचाओ रैली की बनी रणनीति
लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार दोपहर 1:30 बजे कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 26 मई को सरना धर्म कोड की मांग और पेसा कानून के पूर्ण क्रियान्वयन को लेकर रांची स्थित राजभवन घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।