शंभूगंज: शंभूगंज के चैती दुर्गा मंदिरों में रामनवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां दुर्गे का किया दर्शन
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के चैती दुर्गा मंदिर में रामनवमी के मौके पर मां दुर्गे का दर्शन और पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भी उमड़ रही है। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे से ही करसोप बेलारी सहित आठ जगहों के चैती दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि कई जगहों पर रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी है।