दिल्ली देहरादून के एलिवेटेड रोड पर हसनपुर मसूरी के पास कोहरे में ईंट लदे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर 1-1 कर 8 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। दुर्घटना में वाहनों में सवार कई लोग मामूली रुप से घायल हुए हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवगगन चालू करा दिया। दुर्घटनास्थल के पास एक कार भी पलटी मिली है, जिसके पलटने का कारण पता नहीं लग सका।