बीसलपुर: शेखापुर गांव के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटा ई-रिक्शा पर सवार दो लोग घायल हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
बीसलपुर नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खां शुमाली निवासी इंतजार अपने भतीजे काशान के साथ मीरपुर से ताजिया देखकर वापस लौट रहे थे वह जैसे ही बीसलपुर बरेली रोड पर स्थित शेखापुर गांव के पास पहुंचे वैसे ही ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें बैठे दोनों लोग रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं