कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ इलाके में शिव मंदिर के अंदर कुंड के पास झाड़ियां में एक गाय का बछड़ा बोरी में पैक हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने नाले से दुर्गंध आने पर जब देखा तो बछड़े को बाहर निकाला। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया।