उतरौला: श्री दत्त गंज ब्लॉक प्रमुख ने शुक्लागंज आवास कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं
17 मार्च सोमवार को 3:00 बजे श्री दत्तगंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने शुक्लागंज आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्र से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना। निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित विकासखंड अधिकारियों कर्मचारियों से वार्ता किया एवं निस्तारण का निर्देश दिया।उन्होंने कहा ग्राम वासियों के समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है।