कोडरमा: तिलैया थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, तय रूट पर निकलेगा ताजिया, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
कोडरमा देशभर में 6 जुलाई को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर के तिलैया थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी विनय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से डीएसपी दिवाकर कुमार के अलावे शहर के गन्य मान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित लोगों ने अपनी अपनी बातों को साझा किया.