महाराजगंज: सोनरा गांव के युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत
शुक्रवार को 5 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनरा निवासी दो युवक विगत रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान मंजीत गौतम की मौत हो गई।वही घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।