महाराजगंज: नगर पंचायत पनियरा के दीनदयाल नगर वार्ड में पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम
शुक्रवार को 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं लेकिन नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 10 दीनदयाल नगर में पनियरा एक ऐसी जोड़ी की विदाई देखने को मिली जिसने 'साथ जीने और साथ मरने' की कसम को हकीकत में बदल दिया। बीमार पति की मौत हुई तो पत्नी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और कुछ ही मिनटों में उसने भी प्राण त्याग दिए।