आरा: श्री जैन बाला विश्राम के वार्षिकोत्सव में छात्राएं सम्मानित
Arrah, Bhojpur | Jul 29, 2024 शहर धरहरा स्थित श्री जैन बाला विश्राम की संस्थापिका आर्यिका रत्न 105 चंदा मांश्री की 48वीं पुण्यतिथि व श्री जैन बाला विश्राम मध्य और प्लस टू स्कूल का 104 वां वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अभय कुमार जैन ने की। उद्घाटन मेयर इंदु देवी, रोटरी क्लब ऑफ आरा के अध्यक्ष राम कुमार मौजूद । सेक्रेटरी प्रशांत कुमार जैन ने अतिथियों का स्वागत किया