प्रयागराज: महाकुंभ में लगातार उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब, 59 करोड़ से अधिक श्रद्धालु लगा चुके हैं आस्था की डुबकी
संगम तट पर बीते 13 जनवरी से पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ महाकुंभ की जो भव्य शुरुआत हुई है ना रुकने का- ना थमने का और ना ही थकने का नाम ले रहा है, ऐसे में यह महाकुंभ प्रतिदिन नया कीर्तिमान बना रहा है, जबकि आज शनिवार को महाकुंभ मीडिया सेंटर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है जिसके मुताबिक अभी तक कुल 59 करोड़ 31 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।