प्रयागराज: महाकुंभ में सनातन बोर्ड के गठन के लिए फलाहारी बाबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखा पत्र
श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्याय के अध्यक्ष एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि /ईदगाह केस के मुख्य हिंदू पक्षकार पंडित दिनेश फलाहारी ने महाकुंभ में अपने खून से पत्र लिखा है, उन्होंने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सनातन बोर्ड गठन करने एवं वफ्फ बोर्ड को समाप्त करने की मांग की है,अपने पत्र में उन्होंने लिखकर मांग की है कि सनातन बोर्ड का गठन करना परम आवश्यक है।