प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे प्रयागराज, केंद्रीय मंत्री एवं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का करेंगे स्वागत
प्रयागराज में आज शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा,दोपहर करीब 1:05 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचेंगे,इस दौरान वह त्रिवेणी गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करेंगे,तथा बड़े हनुमान मंदिर अक्षय वट में दर्शन के बाद शाम को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।