सिराथू: खदेरी नदी के पास झाड़ियों में रोता हुआ नवजात शिशु मिला, इलाज कराने गई महिला ने उसे अपनाया
सिराथू तहसील इलाके के अनेठा गांव की रहने वाली भोला पुत्री शिव लखन अपना इलाज कराकर सिराथू से वापस घर लौट रही थी।बदबदापुर गांव के करीब ससुर खदेरी नदी के पास एक नवजात शिशु के रोने की आवाज मिली तो भोला ने बच्चे को उठाकर अपनी गोद में ले लिया।जब कोई पास मे न दिखा तो अपने घर लेकर गई और अपनी मां ननकी देवी को बच्चा सौंप दिया,ननकी देवी ने उस नवजात बच्चे अपना लिया है।