सिराथू: सिराथू तहसील गेट के सामने बनाई गई कब्र से मचा हड़कम्प
रोज़ की तरह बुधवार सुबह सिराथू तहसील में अधिवक्ता और कर्मचारी पहुंचे यहां का मंजर देखकर सब दंग रह गए और हड़कंप मच गया।सिराथू तहसील के गेट नंबर 1 के सामने शरारती तत्वों द्वारा एक कब्र बनाई गई है।इस कब्र के ऊपर कफ़न फूल वगैरा डाला गया है। रातों-रात बनी इस कब्र को देखकर हड़कंप मच गया है।एसडीएम योगेश ने बताया अतिक्रमण हटाया गया था इसलिए किसी ने शरारत की है।