झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे राजधानी रांची के हरमू स्थित भाजपा कार्यालय के समीप जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोहरदगा जिले से पहुंचे लगभग 150 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैनर लेकर शामिल।