बेनीपुर: धरौड़ा से 24 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
एएलटीएफ टीम गुप्त सूचना के आधार में धरौड़ा भरौना गाछी में छापामारी कर 24 लीटर चुलाई शराब के साथ कारोबारी सत्यम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एएलटीएफ टीम के पुलिस अधिकारी क्षितिज रंजन कुमार ने बताया कि बेनीपुर निवासी संजीव कुमार के पुत्र सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाइक पर रखा 24 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए बहेड़ा था