मिहींपुरवा: भरथापुर में कृषि पट्टा आवंटन प्रक्रिया तेज, राजस्व की टीम ने पेटरहा गांव पहुंचकर जमीन का किया निरीक्षण
मिहींपुरवा के भरथापुर में परिवारों को कृषि पट्टा जमीन आवंटन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद विस्थापन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी है। इसी क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा राम दयाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पेटरहा गांव पहुंचकर सरकारी संपत्तियों का निरीक्षण किया।