बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के खन्ना बिल्डिंग के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस पर लगाया आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप
खन्ना बिल्डिंग के रहने वाले गुलिस्तान पुत्र सरफराज ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उनका आरोप है कि उनके घर में चार लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था ।जिनकी पहचान सीसीटीवी कैमरे की मदद से हो गई थी ।लेकिन पुलिस द्वारा मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर लि है ।