हरदा में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से ठगी का प्रयास किया जा रहा है। यह प्रोफाइल वियतनाम के कंट्री कोड (+84) वाले एक नंबर से संचालित हो रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। साइबर धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति ने अपने मोबाइल नंबर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की तस्वीर लगाई है।