झाबुआ: कांग्रेसी साथी से मारपीट के विरोध में राणापुर थाने पहुंचे झाबुआ विधायक, शराब माफिया पर संरक्षण का आरोप
Jhabua, Jhabua | Dec 20, 2025 झाबुआ शुक्रवार रात हुई एक युवक के साथ हुई मारपीट के विरोध में शनिवार सुबह झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया राणापुर पुलिस थाने पहुंचे उन्होंने युवक के साथ मिलकर पुलिस में शराब ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया। साथ ही भूरिया ने सरकार पर माफियाओं और गुंडागर्दी करने वालों को संरक्षण देने का आरोपी भी लगाया।