उदवंत नगर: आरा–बक्सर फोरलेन बना मौत का रास्ता, दो बड़े हादसों के बाद गजराजगंज क्षेत्र में दहशत, प्रशासन ने अब तक नहीं उठाया ठोस कदम
आरा–बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रहे सड़क हादसों ने स्थानीय ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों में इस फोरलेन पर हुए दो बड़े सड़क हादसों के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि फर्राटेदार रफ्तार से दौड़ती गाड़ियां इस सड़क को दिन-ब-दिन जानलेवा बना रही हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, फोरलेन पर न तो