फतेहाबाद: फतेहाबाद क्षेत्र में 22 स्थानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने के कैंप लगाए गए, बड़ी संख्या में लोग हुए लाभान्वित
Fatehabad, Agra | Dec 29, 2025 फतेहाबाद क्षेत्र में 70 वर्ष से अधिक आयु की उम्र वाले लोगों के आयुष्मान कार्ड बने जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने फतेहाबाद में 22 स्थान पर कैंप लगाकर सैकड़ो की संख्या में लोगों की आयुष्मान कार्ड बने। अधीक्षक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह रावल के मुताबिक मंगलवार को इसी तरह का एक कैंप फतेहाबाद के गांधी चौक पर भी लगाया जाएगा।