फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम बरना में महिला सशक्तिकरण को लेकर कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न,70 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल
Fatehabad, Agra | Dec 28, 2025 फतेहाबाद क्षेत्र के बरना गांव में भारतीय भाईचारा महासंघ के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सब-इंस्पेक्टर शिवानी बंसल एवं महासंघ प्रमुख माननीय होतम सिंह वर्मा ने रमेश चंद्र वर्मा, सभाजीत निषाद एवं महेश चंद्र वर्मा की उपस्थिति में जरूरतमंद महिलाओं एवं बुजुर्गों को कंबल वितरित किए।