कनाड़िया: 6 जनवरी को इंदौर में एकदिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, प्रशासन ने कई कंपनियों को किया आमंत्रित
इंदौर जिले के बेरोजगार आवेदकों को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का आयोजन 06 जनवरी को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नन्दानगर इन्दौर में किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में आवेदकों को कॅरियर बनाने के साथ-साथ व्यवसाय के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।