पन्ना: बस्ती ललिया में पानी में दबंगों का कब्जा, बूंद-बूंद पानी को मोहताज मजदूर पुलिस चौकी में शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई।
Panna, Panna | Jun 25, 2024 जिला मुख्यालय पन्ना में कलेक्टर कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित आदिवासी बस्ती ललिया, जो ग्राम पंचायत दहलान चौकी में आती है। यहां की शासकीय बोरिंग पर स्थानीय दबंग राजेंद्र यादव पिता मंगल यादव द्वारा अपना आधिपत्य जमा कर रखा गया है। जो आदिवासी महिलाओं को पानी नहीं भरने देता, लगभग आधा सैकड़ा आदिवासी महिलाओं ने कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाई है।