पूरनपुर: किसान नेता बलजिंदर सिंह ने मंडी समिति में फर्जी धान खरीद रोकने के लिए कार में लगाया सीसीटीवी कैमरा
पूरनपुर मंडी समिति में लगे धान खरीद क्रय केन्द्रों पर धान खरीद तेजी से चल रही हैं। आरोप है कि जबकि किसान अपना सारा धान पहले ही आधे पोने दामों में बेच चुके हैं। उसके बाद भी क्रय केन्द्रों पर फर्जीवाड़ा कर धान खरीद की जा रही हैं। इसी को रोकने के लिए किसान नेता बलजिंदर सिंह ने जिला प्रशासन से ड्रोन कैमरा मंडी समिति चलाने की मांग की पर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।