लाडपुरा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस जाप्ता मौजूद
Ladpura, Kota | Aug 12, 2025 शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक की मौत से मंगलवार सुबह 8 बजे हंगामा हो गया हंगामे को देखते हुए यहाँ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि युवक करण बघेल निवासी सूरसागर को फेफड़ो में कफ जमने पर भर्ती करवाया गया देर रात को उसकी तबियत बिगड़ने पर अस्पताल के डॉक्टर व चिकित्सा कर्मचारियों से कहा गया परन्तु उन्होंने ध्यान नही दिया