सीतामढ़ी: जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक की पहचान महुआवा पंचायत निवासी मोतीलाल राऊत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोतीलाल राऊत पर बकरी चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की ।