बारां: शहर के प्रताप चौक पर मौन जुलूस का आयोजन, सर्व समाज ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी
Baran, Baran | Apr 23, 2025 -बारां शहर के प्रताप चौक पर बुधवार को मौन जुलुस का आयोजन हुआ जिसमें सर्व हिन्दू समाज ने कैंडल मार्च निकाल कर आतंकवाद व पाकिस्तान का विरोध जताया, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि! यहां मौजूद लोगों ने इस कायराना हमले का बदला लेने की मांग सरकार से की। भाजपा नेता जयेश गालव ने इस हमले की कड़ी निन्दा करते हुए बदला लेने की मांग की।