पंचकूला: कालका कमेटी घर के पास चोरों ने एक घर से लाखों के जेवर और नकदी चुराई, पुलिस ने किया मामला दर्ज
नगर परिषद कालका दफ्तर के समीप एक गली में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और लाखों के जेवरात और कैश चोरी कर लिए घर के मालिक हरविंदर सिंह ने बताया कि वह घर से गुरुद्वारा साहब में माथा टेकने के लिए गए थे पीछे से चोर घर के अंदर घुसे और अलमारी में रखे जेवरात और नकदी उड़ा ली। अलमारी में रखें दो सोने के सेट 4 चूड़ियां कानों की बालियां डेढ़ लाख रुपए कैश चोरी हो गए है