पंचकूला: गांव माणक्यां के पास टिप्पर और ट्रक की टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब एक टिप्पर और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया। मौके से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित हुआ।