सिमरी में 23 तारीख को मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पुराना भोजपुर–सिमरी पथ के चौड़ीकरण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। कुल 9.3 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग को चौड़ा किया जाना है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। यह वीडियो शनिवार की सुबह 11 बजे का है।