रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा निवासी दुर्गेश पुत्र राकेश ने बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया वह बाइक से अपने खेत पर जा रहा था। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही दो लोगों ने रास्ते में घेर लिया और युवक के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें युवक घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।