इटावा: नेशनल हाईवे सर्विस रोड शगुन वाटिका के समीप पानी में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Sep 22, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे सर्विस रोड शगुन वाटिका के समीप कटरा बाल सिंह निवासी शिवम उर्फ भूरे पुत्र स्वर्गीय रमेश बाबू का शव पानी में पड़ा हुआ था। तभी स्थानी लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम बुलाकर युवक के शव को कब्जे में लेकर, मामले की जांच पड़ताल सुरु की है।