मुसाबनी: सुरदा स्थित केंद्रीय विद्यालय बूथ में महिलाओं ने मतदाता जागरूक अभियान चलाया
मुसाबनी प्रखंड के बेनासोल पंचायत अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय बूथ पर महिला समूह द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाएं एवं बीएलओ के द्वारा शपथ भी दिलाई गई। जानकारी के लिए बता दूं कि 25 में को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होना है। इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के महिला समूह ने बढ़ चढ़कर हिस्सा ली।